राजनीति सीहोर

लोकसभा चुनावों को लेकर अहमदपुर और श्यामपुर मंडल में बैठक।

सबका साथ और सबका विकास ही हमें लोकसभा में विजय श्री प्रदान करेगा-विधायक सुदेश राय।

कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।सिहोर से संजय सोलंकी कि रीपोर्ट।सीहोर। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर मंगलवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर और श्यामपुर मंडल में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ और सबका विकास ही हमें लोकसभा में विजय श्री प्रदान करेंगा।

आज केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण ही हर वर्ग, हर धर्म और जन-जन को इन योजनाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।विधायक श्री राय ने कहा कि आज हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब भाजपा को पसंद करते है, गुमराह करने वाले आऐंगे, लेकिन हमें राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करना है।

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनप्रिय नीतियों के कारण देश विकसित हो रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।अंतरिम बजट पेश किया जो जनहित का इस मौके पर लोकसभा विस्तारक आनंद स्वरूप और विधानसभा विस्तारक शुभम गुप्ता ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अंतरिम बजट पेश किया जो जनहित का है। गरीबों के लिए आवास की संख्या बढ़ाई, किसान निधि में बढ़ोतरी की। राम मंदिर की प्रतिष्ठा में पूरे देश में एक भावनात्मक और अध्यात्म का वातावरण हुआ। लोगों पूरे ही पूरे गांवों को अयोध्या बना दिया।

यह प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ही संभव हुआ। बैठक में भाजपा नेता सीताराम यादव, अहमदपुर मंडल अध्यक्ष गिरीष सौलंकी के अलावा श्यामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।विधायक सुदेश राय पहुंचे जवान के घर, श्रद्धासुमन अर्पितमंगलवार को अपने भ्रमण के दौरान सीहोर विधाससभा के विधायक श्री राय का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।

वह अहमदपुर, श्यामपुर सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में पहुंचे थे, इस दौरान गत दिनों सीलखेड़ा निवासी भारतीय सेना के जवान के आकस्मिक निधन हो गया था। विधायक श्री राय सहित अन्य ने जवान के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About The Author

Related posts