मध्यप्रदेश शाजापुर

शाजापुर बारिश से 4.7 डिग्री गिरा पारा, मौसम में घुली ठंडक

कबीर मिशन समाचार – शाजापुर
मांगीलाल भिलाला तहसील संवाददाता शाजापुर

जिला शाजापुर – करीब 16 दिन बाद शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। शनिवार को यह 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि दो दिन और बारिश की संभावना है। इसके बाद आठ सितंबर मानसून का मजबूत सिस्टम बनता नजर नहीं आ रहा। इधर, शहर के प्रमुख जलस्रोत चीलर बांध में वर्तमान में 13 फीट पानी संग्रहित है। शहर के लोगों को झड़ी की इंतजार है, जिससे डेम पूरा भर जाए और पेयजल सहित सिंचाई की चिंता दूर हो जाए। डेम जब 23 फीट तक पूरा भर जाएगा तो इसका ओवरफ्लो याने धल्ड़ा शुरू हो जाएगा। इस नजारे को देखने के लिए शहर के लोग यहां पहुंचते हैं।

अच्छी बारिश कामना, खेत पर बना रहे भोजन

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ग्रामीण उज्जैनी करते हैं। मान्यता के अनुसार इससे अच्छी बारिश होती है। ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेत पर जाकर भोजन बना रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। ताकी बारिश हो खेतों में खड़ी फसलों को जीवन मिल सके।

About The Author

Related posts