उज्जैन मध्यप्रदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश एन.सी.सी.कैडेट्स द्वारा दिया

कबीर मिशन -उज्जैन संवाददाता

उज्जैन – विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, उज्जैन के एन.सी.सी. कैडेट्स ने कर्नल ज्ञानप्रकाश चौधरी कमान अधिकारी,  10 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. उज्जैन के मार्गदर्शन में पर्यावरण जन-जागरूकता रैली व जल निकायों की सफाई का अभियान चलाया गया। कैडेट्स द्वारा विक्रम सरोवर जल निकाय की सफाई, पौधों में पानी देने के साथ महानंदा नगर भविष्य निधि कार्यालय के पास चौराहे पर बैनर, पोस्टर के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. एल. बरमैया ने कैडेट्स को विश्व पृथ्वी दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि हम भाग्यशाली हैं हम प्राकृतिक सम्पदा से समृद्ध ग्रह पर  निवास करते हैं, हमें इस बहुमूल्य धरोहर को संभाल कर रखने हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का समाज में संदेश देना है। कैप्टन डॉ. मोहन निमोले ने कैडेट्स को विश्व पृथ्वी दिवस आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है, वर्ल्ड अर्थ डे की थीम “हमारे ग्रह में निवेश करें”  पर्यावरण संरक्षण के लिए मौजूदा चुनौतियों को जानकर उन्हें खत्म करने के उपाय पर विचार विमर्श करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  डॉ. प्रमिला बघेल ने कडेंट्स को बताया कि हमारी पृथ्वी हमारा उत्तरदायित्व है, इसलिए हमें निरंतर इस धरा को बचाने का प्रयास करना चाहिए। उक्त आयोजन कैप्टन डॉ. मोहन निमोले के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार नायक हीरा सिंह, हवलदार बरिंदर सिंह,2 म.प्र. आर्टी बैटरी के हवलदार एस.टी. आनंद, बी.एस. झाला सहित 32 से अधिक एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित थे।

About The Author

Related posts