अज़ीम खान। कबीर मिशन समाचार।
रामभक्तों ने रंग, चित्रों से घर का कोना कोना सजाया।
आज छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम राजा सरकार की रामनवमी पर्व पर हिंदुओं ने पूरे नगर को झंडी व मालाओं से सजाया तथा नगर में रामनवमी का कार्यक्रम आयोजित किया और नगर में रैली विशेष का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई जिसमे हिंदू समाज के लोगों ने (जय श्री राम – 2) के नारे लगाए।
जिसमें बजरंग दल के सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य, समस्त भारतीय जनता पार्टी के सदस्य, क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी, नीलू सोनी , युवा मोर्चा मंडल डीपेंद्र सिंह परमार, जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव, नगर अध्यक्ष ब्रिज गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष नीमा देवी सिंह लोधी, समस्त पार्षदगण और नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ महिलाओं की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का भी योगदान रहा।
More Stories
बक्सवाहा में हुआ समाज सेवी संस्था ग्रामीण जन जागृति महिला मंडल का श्री गणेश
स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोलता मलेरिया विभाग का बाथरूम
बाबा धाम ट्रस्ट की ओपनिंग सेरेमनी 15 अप्रैल को शहडोल जिले के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में हुई संपन्न।जल्द ही छतरपुर जिले में बाबा धाम ट्रस्ट की करवाएंगे ओपनिंग , जिला कोऑर्डिनेटर