भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

राजगढ़| आम आदमी पार्टी लोकसभा प्रभारी अशवेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल चुनाव प्रभारी से मिला

दिनांक 23/7/24 को आम आदमीं पार्टी राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा प्रभारी अशवेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में श्रीमती डाक्टर बसंती राजेंद्र सुर्यवंशी की ज्वाइनिगं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भुपेंद्र जुन साहब के समक्ष आम आदमीं पार्टी कार्यलय अरेरा कालोनी भोपाल में करवाइ गईं | श्रीमती डाक्टर सुर्यवंशी पहले रामगढ़ पंचायत चुनाव नरसिगढ़ वार्ड नंबर 4 का जनपद चुनाव एवं नगरपालिका का चुनाव लड़ चुकी है| 

उक्त ज्वाइनिगं कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव राजेंद्र सुर्यवंशी , प्रदेश संयुक्त सचिव एस सी विंग कालुराम असैया, ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग एम ए अलीमबाबा, ज़िलाध्यक्ष शिक्षा विंग कौशिक जी, पार्षद अतीक अहमद लोकसभा सचिव, प्रवीण सक्सेना जी, ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग अज़ीज़ मंसूरी, लोकसभा सचिव गोवर्धन तंवर जी, ज़िला उपाध्यक्ष युथ विंग रवि वर्मा, नरसिगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सोनी, ज़िला प्रवक्ता डाक्टर निगम एवं ज़िले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे |

लोकसभा प्रभारी अशवेन्द्र छाबड़ा ने कहा कि मेडम डाक्टर सुर्यवंशी के शामिल होने से आम आदमीं पार्टी का महिला मंडल मज़बूत होगा एवं बहुत जल्द ही मेडम डाक्टर सुर्यवंशी को महिला विंग में दायित्व दिया जाएगा| आम आदमीं पार्टी का कारवाँ इसी तरह धीरे धीरे बढ़ रहा है है|

About The Author

Related posts