नीमच

नीमच शहर के प्रसिद्ध फव्वारा चौक का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण, आम लोगों की राय के बिना ही नपा ने दिया नया नाम, पूर्व पार्षद लोक्स ने उठाए सवाल

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। शहर की शान फव्वारा चौक का नाम बदलकर अकम चौराहे किए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह नाम अटपटा सा और अजीब गरीब है। नगरपालिका शहर के प्रसिद्ध चौराहे का नाम बदलकर शहर की जनता की भावना के साथ खिलवाड कर रहे है। नगरपालिका घपले घाटाले के लिए जानी जाती है, ऐसे में नगरपालिका का नाम नर्क पालिका जनता पहले ही रख चुकी है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यह आरोप पूर्व पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने लगाए। पूर्व पार्षद लोक्स ने कहा कि शहर के हद्दय स्थल फव्वारा चौक की शान पूरे प्रदेश में है, इसी फव्वारा चौक का नाम अजीबो गरीब नपा ने दिया है। अकम सर्कल के नाम से बोर्ड भी लगा दिया है, अकम कौन है, क्या है, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। नगरपालिका का मानना है कि आजादी का अमृत महोत्सव से नपा ने इस नाम को जोडा है। अ से आजादी, क से का, म से महोत्सव बताया जा रहा है, लेकिन यह समझ में आम जनता को नहीं आ रहा है। यह नाम उलझन में डाल रहा है। इस नाम को हटाकर फिर से फव्वारा चौक किया जाए।, क्योंकि अकम शब्द व्यवहारिक नहीं है। शहर के चौराहे का नाम नगरपालिका मनमाफिक दे रही है। नगरपालिका में लोगों के काम नहीं हो रहे है, नगरपालिका को नर्क पालिका नाम दे देना चाहिए।

About The Author

Related posts