नीमच

रेवली देवली की बेटी अब नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता मे सशस्त्र सीमा बल का करेगी प्रतिनिधित्व, ग्राम वासियों ने दी बधाई शुभकामनाएं।

कबीर मिशन समाचार।
रामेश्वर नागदा
नीमच। रेवली देवली जिले के नजदीक का एक छोटा सा गांव रेवली देवली जो अपनी जिले में अलग ही पहचान रखता है। यहां पर प्रगतिशील किसान है तो वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक मेहनतकश युवा भी है। इसी गांव के कई युवक-युवतियों ने देश की सुरक्षा में तैनात सेना, सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस में अपनी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्हीं में से एक साधारण किसान परिवार में जन्मी एवं गांव में ही पली-बढ़ी एवं पढ़ाई की और अपनी मेहनत और परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर आज इस गांव की बेटी रवीना शर्मा सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं दे रही है। इस बेटी की लगातार मेहनत के बल पर कई राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सफलता अर्जित की। अब रवीना शर्मा केरल के त्रिवेंद्रम में 65 भी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल का प्रतिनिधित्व करेगी। रवीना शर्मा त्रिवेंद्रम में आयोजित 50 मीटर 3p प्रोन में भाग लेगी। रवीना शर्मा की इस उपलब्धि पर ग्रामीण जन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तथा उनके पिता चंद्र प्रकाश शर्मा को बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

About The Author

Related posts