मध्यप्रदेश राजगढ़ शिक्षा

सारंगपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व में अभाविप द्वारा आयोजित किया गया शक्ति संवाद कार्यक्रम।

शक्ति संवाद से छात्राओ ने पूछी मन की बात

शक्ति संवाद ने सुलझाए छात्राओ के समस्याओं के हल

सारंगपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित के साथ समाज और देश के पुनर्निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आई है इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला राजगढ़ की नगर इकाई सारंगपुर में महिला एवं छात्राओं के लिए “शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित अतिथियों द्वारा महिलाओं और छात्राओं से परिचर्चा की गई। कई बार महिलाओं को अपने विचार और अपने प्रतिभा को व्यक्त करने के लिए उचित अवसर नहीं मिल पाते इसी बात को ध्यान में रखते हुए अभाविप द्वारा शक्ति संवाद आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

साथी अतिथियों द्वारा सभी को संबोधित किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत के प्रांत सह छात्रा प्रमुख मुस्कान जी सेन, शासकीय महाविद्यालय सारंगपुर की प्राचार्य ममता खोईया जी नगरपालिका उपाध्यक्षा श्रीमती भावना वर्मा जी, प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से विजयलक्ष्मी दीदी एवं सारंगपुर सिविल हॉस्पिटल से डॉ. तस्लीम मंसूरी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से उपस्थित अतिथियों से छात्राओं और महिलाओं ने चर्चा की और अपने विचारों को भी रखा। मुस्कान जी सेन ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा हमें मातृदेवोभवः का सिद्धांत सिखाती है स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को ध्यान में रखते हुए छात्र और छात्राओं को एकात्मता से कार्य करने की आवश्यकता है और विद्यार्थी परिषद इसका जीवंत उदाहरण है जहां छात्र-छात्राएं मिलकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता दे रहे हैं ,चाहे वह सामान्य कार्यकर्ता हो या पूर्णकालिक कार्यकर्ता।

वही नगरपालिका उपाध्यक्ष ने बताया कि हम उस सिंधु सभ्यता से आते हैं जहां महिला प्रधान शासन था इसीलिए भारत में महिला सशक्तिकरण स्वतः ही सुदृढ़ स्थिति में है। डॉक्टर मंसूरी ने महिलाओं से महिला संबंधी बीमारियों और सरकार द्वारा महिलाओं के चिकित्सा संबंधी लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया विजयलक्ष्मी दीदी ने छात्राओं को बताया कि पढाई के साथ साथ हमें आध्यात्मिकता को अपनी जीवनशैली में अपनाने की आवश्यकता है कार्यक्रम में सारंगपुर नगर की महिलाएं छात्राएं एवं विभिन्न विद्यालयों से शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

About The Author

Related posts