मध्यप्रदेश शाजापुर

शाजापुर | व्यक्ति पर चाकू से हमला: पत्नी को अपने साथ ले गए 2 बदमाश, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

कबीर मिशन समाचार
मांगीलाल भिलाला संवाददाता
जिला शाजापुर

शाजापुर जिले में भरड़ रोड पर गुरुवार शाम 2 बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में पुलिस चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया कि दीप सिंह पिता मानसिंह निवासी ग्राम दिल्लोदरी पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया है। घायल की पत्नी को बदमाश अपने साथ ले गए। घायल दीप सिंह ने चाकू मारने वाले एक व्यक्ति का नाम कृपाल सिंह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

इस मामले में कोतवाली टीआई बृजेश मिश्रा का कहना है कि आरोपी कृपाल सिंह ने दीप सिंह पर हमला किया। कृपाल सिंह का घायल की पत्नी से अफेयर चल रहा है। उसने कुछ महीने पहले भी अपनी प्रेमिका से शादी का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबकि, आरोपी शादी करने के लिए महिला का अपहरण करके ले गया। मामला जांच में है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने धारा 307, 366 में प्रकरण दर्ज किया है।

About The Author

Related posts