मध्यप्रदेश शाजापुर

शाजापुर। विद्यार्थी जीवन अनमोल, इसी समय निर्धारित होती है जीवन की दिशा

कबीर मिशन समाचार पत्र शाजापुर
मांगीलाल भिलाला संवाददाता

विद्यार्थी जीवन बहुत अनमोल होता है। यही वो समय है जब हम अपने जीवन की दिशा निर्धारित कर सकते हैं। अभी समय है आप लोग अपने जीवन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए अभी से कड़ी मेहनत शुरू कर दें। यह बात कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुरुवार को नेहरू स्मृति वन में वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कैम्प में आए विद्यार्थियों से कही। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के जीवन नीरस होता है। यदि हमारा कोई लक्ष्य है तो हम अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि जिस वन्य संपदा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि पेड़ नहीं होंगे तो हमारा जीना भी मुश्किल हो जाएगा। किताबों में भी यह बातें बताई जाती हैं, लेकिन इस पर अमल बहुत कम लोग करते हैं।

आप लोग यदि अपने विद्यार्थी जीवन में एक पौधा लगाएंगे और उसे पानी देकर बड़ा करने का संकल्प लेंगे तो यह प्रकृति पर आपका उपकार होगा। इसलिए आप एक पौधा लगाएं और संकल्प लें कि उसे वृहद पेड़ बनाएंगे जो मानव जाति के लिए भी लाभप्रद होगा। बच्चों को करवाया भ्रमण अनुभूति कैम्प में बच्चों को नेहरू स्मृति वन का भ्रमण कराया गया। साथ ही उन्हें औषधीय पौधों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर डीएफओ मयंक चांदीवाल ने बच्चों को वन्य प्राणियों के बारे में बताया। रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल ने भी बच्चों को वन विभाग द्वारा किए गए रेस्क्यू, सांपों और अन्य जीवों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शुजालपुर के पराग सेनानी, तनय कुलश्रेष्ठ, अशोक सिंह बघेल, ललित उपाध्याय, सविता मितोला, सीताराम तिवारी, मनोहर शर्मा, कमलेश सोनी, सचिन पाटीदार, संजय चौहान, वर्षा शर्मा, अर्जुन मालवीय, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts