शाजापुर

शाजापुर – शहर में निकली तिरंगा यात्रा स्कूली राज्य शिक्षा मंत्री और कलेक्टर भी शामिल हुए

कबीर मिशन समाचार/शाजापुर,

मांगीलाल भिलाला,

संवाददाता,

शाजापुर । जिला शाजापुर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जो शहर के प्रमुख मार्ग ट्रेफिक पॉइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, लालपुरा, टेंशन चौराहा, होमगार्ड कार्यालय होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में पहुंची। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

मेरी आन तिरंगा, मेरी शान तिरंगा, मेरी जान तिरंगा, इन पंक्तियों के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा ने चरितार्थ कर दिया। यहां ना कोई हिंदू था ना कोई मुस्लिम था और ना ही कोई अन्य धर्म का व्यक्ति। यहां हर कोई देश प्रेमी दिखाई दे रहा था, जो अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुआ। हजारों की संख्या में शहरवासी हाथ में तिरंगा थाम सड़कों पर निकले।

इस दौरान क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या नौजवान सभी अपने तिरंगे को हाथों में थाम कर शहर में ठाठ से निकले। जिनका जगह-जगह जमकर स्वागत किया गया। यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के स्कूली राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्या जयस के जिला अध्यक्ष सुनील जी भिलाला सहित प्रशासनिक अमला और शहर के आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के राजनेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

About The Author

Related posts