राजनीति शाजापुर

शाजापुर-सितंबर में भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा: बैठक में रोडमैप तैयार

व्यवस्थाओं का भी किया विभाजन

कबीर मिशन समाचार पत्र-शाजापुर
मांगीलाल भिलाला संवाददाता शाजापुर-मध्य प्रदेश

लोकेशन – जिला शाजापुर -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा सितंबर में निकाली जाएगी। यात्रा शाजापुर भी पहुंचेगी, जिसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में यात्रा का रोडमैप तैयार कर कार्यकर्ताओं के बीच व्यवस्थाओं का विभाजन किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया जिला कार्यालय पर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें यात्रा के जिला प्रभारी एवं संभाग टोली के सदस्य दिलीप सकलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा परंपरागत रूप से निकलती है।

समूचे प्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद निकालने का फैसला सितंबर से प्रारंभ करने का निर्णय लेने के साथ यात्रा का रूट भी इस तरह से तय किया गया है कि यह यात्रा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच सके। जिले में जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व की तरह इस बार एक यात्रा ना होकर 5 अलग अलग यात्राएं निकल रही है। यात्रा क्रमांक 04 शाजापुर आएगी, जो जिले की तीनों विधानसभा में घूमेगी और जन सभा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर आगामी चुनाव के लिए जनता का आशीर्वाद लगी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं यात्रा संभाग टोली के सदस्य अंबाराम कराड़ा ने यात्रा संबंधी सभी जानकारी दी।

सांसद एवं यात्रा की केंद्रीय टोली के सदस्य महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। बैठक में यात्रा की जानकारी यात्रा प्रभारी किरण ठाकुर ने दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, बाबूलाल वर्मा, जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, विधानसभा संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री विजय बैंस ने माना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts