नीमच मध्यप्रदेश

चप्पा चप्पा भाजपा, लक्ष्य अटल है वोट कमल है, जैसे नारों से गांवों की गलियां और चौराहे गूंज रहे, जावद प्रत्याशी को मिल रहा अपार समर्थन

कबीर मिशन समाचार।

बेटियों ने किया स्वागत, भावुक हुए सकलेचा
ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान बेटियां हाथों में फूलों की माला, कुंकुम लेकर भाजपा प्रत्याशी सकलेचा का स्वागत करने पहुंची। सकलेचा ने बेटियों के सिर पर दुलार किया और आशीर्वाद दिया। फिर पूछा कि आप किसके कहने पर स्वागत करने आई तो वे बोली शिवराज मामा और आप क्षेत्र में अच्छे काम कर रहे हो। अच्छी शिक्षा के लिए जावद में आपने काम किए हैं। हम बच्चे पढेंगे तो आगे बढेंगे। इस लिए खुद स्वागत करने आईं हैं तो सकलेचा भावुक हो गए। बेटियों से बोले आप तो हमारे कल का देश का और समाज का भविष्य हो। मुझे आप पर गर्व है।


जावद निप्र। भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता की सेवा में समर्पित है। हम विकास, विश्वास और स्नेह का चुनाव लड़ रहे हैं। इतिहास गवाह है जिसने भी सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम किया, उसका सर्वनाश हो गया है। कांग्रेस भी सनातन धर्म का विरोध कर विनाश की ओर जा रही है। यह बात जावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने 8 नवंबर, बुधवार को जनसंपर्क के दौरान ग्राम रानपुर, मडावदा,बसेड़ी भाटी, गणेशपुरा में नुक्कड़ सभा के दौरान नागरिकों से कही। कांग्रेस ने राम लला की राह में अटकाए रोड़े उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है और आने वाली 22 जनवरी को भव्यातिभव्य कार्यक्रम होगा। यह वहीं कांग्रेस है जिसने राम लला जन्म भूमि की राह में रोड़े अटकाए। भगवान राम की जन्म भूमि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर 40 से अधिक वकील खड़े किए। जो भगवान राम और सनातन धर्म के नहीं हो सकते, वे कभी भी राष्ट्रप्रेमी नहीं हो सकते।
कांग्रेस ने कर दी थी अनेक योजनाएं बंद सकलेचा ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस झूठे वादे कर रही है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए डेढ साल की सरकार में तीर्थ दर्शन, विद्यार्थियों को टैबलेट जैसी योजनाएं बंद कर दी थी। किसानों का 2 लाख तक का कर्जा 10 दिन में माफ करने का वादा किया और कर्जमाफी नहीं की। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और एक को भी नहीं दिया। 
जनता व देश के प्रति समर्पित है भाजपा
सकलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता व देश के प्रति समर्पित है। किसानों एवं लाडली बहनों को सम्मान निधि दे रही है। जावद क्षेत्र में 50 से अधिक बांधों का जलस्तर सुधारने का काम हुआ है। संपूर्ण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। भादवा माता से जोगणिया माता-चडोल रोड का निर्माण जारी है। रतनगढ घाट का निर्माण करवा कर आवागमन सुगम किया गया है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली, सोसायटियों से बिना ब्याज के क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई है। मोरका, नयागांव और केशरपुरा में औद्योगिक विकास हुआ है, जिससे युवाओं को रोजगार मिला है। भाजपा सरकार ने जन्म से लेकर युवावस्था और विवाह से मृत्यु उपरांत सहायता तक अनेक योजनाएं चलाई और जनता को लाभ पहुंचाया है।
चल रही ग्रामीण क्षेत्र में सकलेचा की लहर
भाजपा प्रत्याशी सकलेचा जब जनसंपर्क करने गांवों में पहुंच रहे हैं तो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का हुजुम उमड रहा है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं द्वारा सकलेचा का स्वागत किया जा रहा है। विकास किया है विश्वास करेंगे, फिर एक बार कमल निशान पर वोट करेंगे, चप्पा चप्पा भाजपा, लक्ष्य अटल है वोट कमल है, जैसे नारों से गांवों की गलियां और चौराहे गूंज रहे हैं। सकलेचा के साथ जन संपर्क में क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्य, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी भी जनसंपर्क में जुटे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में सकलेचा के पक्ष में लहर बनती जा रही है।

About The Author

Related posts