भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

आदिवासी कांग्रेस कमेटी जिला राजगढ़ द्वारा किया गया स्वागत।

कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़ विष्णु प्रसाद भिलाला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चली आ रही पैदल भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत पचोर नगर में आदिवासी कांग्रेस कमिटी जिला राजगढ़ के तत्वधान में किया गया l

भोपाल से चली आ रही भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी श्री रविंद्र साहू जी ने मीडिया से बात करते हुऐ बताया की यहाँ यात्रा हमारे माननीय राहुल गाँधी जी के निर्देशन में पूरे भारत देश में निकाली जा रही है।

देश में आपसी सदभावना, सम्मान, प्यार-मोहब्बत, आपस में भाईचारा बना रहे तथा बीजेपी शासन में बढ़ाती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक तंगी, किसानो और गरीबों पर हो रहे आर्थिक शोषण देश में हो रही।

आर्थिक मंदी को देखते हुऐ माननीय राहुल गाँधी जी पुरे देश में ये यात्रा निकाल रहे हैं l यात्रा का स्वागत आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह भिलाला, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु भिलाला, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक सचिव समंदर सिंह भिलाला, युवा नेता अध्यक्ष रिंकू भिलाला, युवा जोश रोहित भिलाला, मीडिया प्रभारी हेमंत मुदरिया, पप्पू भिलाला आदि युवाजन मौजूद रहे l

About The Author

Related posts