मध्यप्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं ने चर्चा किया।

भाजपा महिला मोर्चा नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं ने चर्चा किया।

रिपोर्टर योगेश गोविन्दराव तहसील संवाददाता कप्तानगंज कुशीनगर,

आज रामकोला नगर में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने रामकोला में मण्डल महिला मोर्चा का सम्मेलन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय जी रही तथा उनके साथ जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे एवं मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव जी रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया। भाजपा महिला मोर्चा शिमला खरवार द्वारा मुख्य अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाये एक साथ दो जिम्मेदारी निभाती है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम में उनके विस्तार पर चर्चा किया। सरकार द्वारा शौचालय, उज्जवला योजना, अन्न योजना के साथ अन्य को बताया। इस कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष शिमला खरवार जी के साथ मण्डल उपाध्यक्ष लक्ष्मीना देवी, सुनीता देवी, संध्या, चंद्र कला, उषा देवी, चानमति देवी, पूनम, कौशल्या, लालती, प्रतिभा देवी, अनिता देवी, सहित अनेक महिलाओ ने भाग लिया।

About The Author

Related posts