भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

आम आदमी पार्टी की ओर से उज्जैन उत्तर से विवेक यादव मैदान में

कबीर मिशन समाचार
उज्जैन मध्य प्रदेश

कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी तीनों ने ही उज्जैन उत्तर से टिकट घोषित कर दी है।

उज्जैन उत्तर की अब एक महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जहां उज्जैन उत्तर में कांग्रेस से अधिकृत उम्मीदवार माया राजेश त्रिवेदी को घोषित किया गया है। माया राजेश त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित करते ही विक्की समर्थकों की नाराजगी देखने को मिली थी। विवेक यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कांग्रेस में वे अनाथ के रूप में ही रहे। विवेक यादव पर आंदोलन के दौरान कई मुकदमे दर्ज हुए।

इसके बाद विवेक यादव आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने आज जारी की गई सूची में उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया है। यहां पर विवेक यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नहीं लड़ते हुए एक पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी से मुखर होकर लड़ेंगे। कह सकते है, कि विवेक यादव कांग्रेस के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं।

बीजेपी से पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक पारस जैन को मौका मिल सकता था। लेकिन बीजेपी ने यहां से अनिल जैन कालूखेड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार माया राजेश त्रिवेदी के खिलाफ विवेक यादव समर्थकों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। जिसमें विवेक यादव समर्थकों ने माया राजेश त्रिवेदी के पुतले को जलाया। कई बार से इस सीट से विधायक पारस जैन को टिकट नहीं मिल पाया है। क्या माया राजेश त्रिवेदी इस बार ये विधानसभा कांग्रेस के खाते में डाल पायेगी।

About The Author

Related posts