उज्जैन नीमच भोपाल मध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, नीमच जिले में मेरिट सूची में तीन छात्राओं ने मारी बाजी, देखिये क्या रहा परिणाम

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। 25 मई गुरुवार को 2023 बोर्ड परीक्षा के 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमे नीमच जिले की तीन छात्राओं ने मेरिट सूची में आकर नीमच का नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में 10वी बोर्ड परीक्षा में नीमच जिले ने छठा स्थान प्राप्त किया है। और 12वी ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ नीमच जिले में परीक्षा परिणाम 63.3 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश में 73.3 प्रतिशत रहा। वही बात की जाए मध्यप्रदेश में 12 वी का परिणाम 58.75 प्रतिशत रहा। और नीमच जिले का 73.13 प्रतिशत रहा। नीमच जिले की तीन छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया। जिसमे उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदियाकला की छात्रा प्रतिभा गोराना ने मेरिट सूची में सातवा स्थान पाया। वही कन्या उमावि जावद की छात्रा मनस्वी जैन ने विषय वाणिज्य संकाय में 9वा स्थान प्राप्त किया है। और ज्ञान सरोवर हाई स्कूल जीरन की छात्रा धारणा जैन मैं दसवां स्थान प्राप्त किया है।

About The Author

Related posts