By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kabir Mission NewsKabir Mission NewsKabir Mission News
  • Home
  • देश-विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • रीवा
    • शहडोल
    • होशंगाबाद
    • चंबल
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • समाज
  • स्वास्थ
  • लेख
  • English
Search
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा के बीच नीलकंठ वन तथा त्रिनेत्र का लोकार्पण किया, श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया
Share
Notification Show More
Aa
Kabir Mission NewsKabir Mission News
Aa
Search
  • Home
  • देश-विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • रीवा
    • शहडोल
    • होशंगाबाद
    • चंबल
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • समाज
  • स्वास्थ
  • लेख
  • English
Follow US
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
Kabir Mission News > Blog > मध्यप्रदेश > उज्जैन > मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा के बीच नीलकंठ वन तथा त्रिनेत्र का लोकार्पण किया, श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया
उज्जैनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा के बीच नीलकंठ वन तथा त्रिनेत्र का लोकार्पण किया, श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया

vijay singh bodana
Last updated: 2023/10/06 at 4:32 AM
vijay singh bodana
Share
3 Min Read
SHARE

उज्जैन 05 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार की संध्या को उज्जैन आगमन कर श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत विभिन्न निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम नीलकंठ वन के स्वागत द्वार पर पहुंचे। यहां मणिपुर के कलाकारों द्वारा शंख वादन कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मालवा की लोक परम्परा के अनुसार माच गायन कर श्रीमती स्वाति सेन उखले और उनके समूह द्वारा मुख्यमंत्री की आरती कर उन्हें तिलक लगाया गया और उनका स्वागत किया गया। प्रमुख सवारी भक्त मण्डल के कलाकारों द्वारा शाही मराठा अंदाज में मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। इसके पश्चात नाशिक से आये ढोल-ताशा दल द्वारा ढोल बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

,

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा के बीच मुख्यमंत्री और उनके धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने भी थोड़ी देर झांझ-मजीरे बजाकर प्रस्तुति देते कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के नीलकंठ परिसर में नीलकंठ वन, नीलकंठ मार्ग स्मार्ट रोड, उज्जैन का गौरवशाली इतिहास दर्शाते भित्ति चित्र, अवंतिका हाट तथा वाहन पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नीलकंठ परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सीसीटीवी निगरानी एवं एक्सेस नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित महाकाल कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इस दौरान वेदपाठी बटुक द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पश्चात नवनिर्मित पार्किंग का लोकार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया।

,

इस दौरान देश के विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री महाकाल महालोक के परिसर में भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और कई स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नीलकंठ वन में निर्मित भगवान शिव की विशाल मूर्ति को भी श्री चौहान ने नमन किया।

,

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री इकबाल सिंह गांधी, संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

You Might Also Like

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर भाजपा जिले में करेगी विभिन्न कार्यक्रम

सारंगपुर। जिंदा शख्स को मृत बताकर पत्नी को मिल रही विधवा पेंशन, जिम्मेदार कौन?

25 बार शादी कर दूल्हों को लूटने वाली शातिर लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा गिरफ्तार

तनोडिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित।

कलेक्टर ने मेकेन कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

TAGGED: #Kabir Mission News, Today news, आज के समाचार, आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा, कबीर मिशन समाचार, मध्य प्रदेश
vijay singh bodana October 6, 2023 October 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
Previous Article उज्जैन जिले की नवीन तहसील उन्हेल का सृजन
Next Article उज्जैन शानदार आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया।

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe

Latest News

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर भाजपा जिले में करेगी विभिन्न कार्यक्रम
आगर-मालवा इंदौर मध्यप्रदेश राजनीति May 21, 2025
सारंगपुर। जिंदा शख्स को मृत बताकर पत्नी को मिल रही विधवा पेंशन, जिम्मेदार कौन?
देश-विदेश मध्यप्रदेश राजगढ़ May 21, 2025
25 बार शादी कर दूल्हों को लूटने वाली शातिर लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा गिरफ्तार
क्राइम भोपाल मध्यप्रदेश May 21, 2025
कोई माँ अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकती है.2.5 साल की बेटी से छुटकारा चाहती थी.बेटी की हत्या के लिए महिला ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी से अपनी बेटी का रेप कराया
क्राइम मुंबई May 21, 2025
//

Kabir Mission is a news platform that provides updates on various topics, including local and national news, social issues, and cultural events. The website features articles, opinion pieces, and reports aimed at keeping the community informed and engaged.

Follow

Subscribe to notifications
Kabir Mission NewsKabir Mission News
Follow US
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
  • Privacy
  • Advertisement
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?