धार मध्यप्रदेश

कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।

पवन सावले
कबीर मिशन समाचार
खलघाट (धार)

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में एक नवंबर से सात नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सात दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियों सहित विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर डॉं. जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि मप्र स्थापना सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कराएँ।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में एक नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन तथा जनसेवा अभियान के स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

इसी क्रम में दो नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम, तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली, पर केंद्रित गतिविधियां। ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई आदि की गतिविधियां। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन। खेलों का प्रारंभ 3 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिताएं तथा 7 नवंबर को पुरस्कार वितरण। स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता का प्रारंभ। चार नवंबर को ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां एवं रोजगार दिवस। पाँच नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य और जननायक केंद्र प्रतियोगिताएं।

छः नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा सात नवंबर को जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम आयोजन के लिए कलेक्टर डॉं. जैन ने नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री के एल मीणा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

Related posts