रतलाम शिक्षा

कॉलेज चलो अभियान की शुरआत

रिपोर्ट पवन सावले
धामनोद

कॉलेज चलो अभियान की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय धामनोद द्वारा दिनांक 11-12-23 से 31 जनवरी 2024 तक चलने वाले कल चलो अभियान की शुरुआत मैं आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनोद से की गई . कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनोद की प्राचार्य श्रीमती शकुंतला राय मैडम तथा स्टाफ के शिक्षकों से संपर्क किया तथा 12वीं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान के उद्देश्यों तथा नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक से बताया गया तथा छात्रों के जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। कॉलेज चलो अभियान के तहत डॉ एस आर बघेल ने महाविद्यालय ने उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर अश्विन सिंह तोमर ने नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार पूर्वक से समझाया। प्रोफेसर अभय सिंह मंडलोई नोडल अधिकारी कॉलेज चलो अभियान ने ऑनलाइन प्रवेश से संबंधित विषय पर विस्तार से बच्चों को समझाया तथा उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया।

,


तथा शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय बेगनदा में भी संपर्क किया गया।डI.आरएस बघेल द्वारा महाविद्यालय में संचालित विषयों के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रोफेसर अभय सिंह मंडलोई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया गया।प्रोफेसर अश्विन सिंह तोमर द्वारा पीपीटी के माध्यम से शासन द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।अंत में शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय बेगांधा के प्राचार्य श्री आत्रेेजी द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।

About The Author

Related posts