उज्जैन मध्यप्रदेश

उज्जैन बाढ़ से सम्बन्धित आपदा की सूचना हेतु कंट्रोल रूम में सम्पर्क करें।

उज्जैन 16 सितम्बर। एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में हो रही वर्षा के चलते पुलिस कंट्रोल रूम माधव नगर के तीसरी मंजिल पर बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। बाढ़ से सम्बन्धित आपदा की सूचना हेतु कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0734-2513512 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में चौबीस घंटे अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री भूपेन्द्र सूर्यवंशी (9827527171), श्री श्यामलाल (9009293437), दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री संजय गुप्ता (9993184381), श्री परसराम बोरासी (6260229430) और रात्रि 9 बजे से प्रात: 8 बजे तक श्री संदीप पंडित (9827617268) व श्री सत्यनारायण (9753529046) से सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

Related posts