आगर-मालवा मध्यप्रदेश

आगर। बगलामुखी माता मंदिर नलखेड़ा परिसर में नवनिर्मित तीर्थ यात्री सेवा सदन एवं विश्राम ग्रह का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया

कबीर मिशन समाचार। आगर मालवा। मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल मध्यप्रदेश शासन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा मां बगलामुखी माता मंदिर नलखेड़ा परिसर में नवनिर्मित तीर्थ यात्री सेवा सदन एवं विश्राम ग्रह का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सुश्री उषा ठाकुर जी मंत्री – मध्यप्रदेश शासन पर्यटन ,संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग। अध्यक्षता माननीय श्री माखन सिंह जी चौहान अध्यक्ष- (कैबिनेट मंत्री दर्जा) मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल।

अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री मंत्र यशोधरा राजे सिंधिया प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन, आशुतोष जी तिवारी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, विशिष्ट अतिथि श्री रोडमल जी नागर सांसद लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ श्री राणा विक्रम सिंह जी विधायक सुसनेर।

श्रीमती मुन्नी बाई भेरू सिंह जी यादव जिला पंचायत अध्यक्ष आगर मालवा, श्री गोविंद सिंह जी बरखेड़ी जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री दिलीप जी सकलेचा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रीमती केसरबाई मुकेश कुमार चौहान जनपद अध्यक्ष नलखेड़ा, श्रीमती अंतिम विजय सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत नलखेड़ा की गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें मालवा व क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आकाशवाणी एवं दूरदर्शन राष्ट्रीय मालवी लोक गायक श्री मांगीलाल जी कुलश्रेष्ठ धनोरा वाले एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मालवी मालवी लोक गायन व स्वराज देशभक्ति गीतों की अपनी सु मधुर वाणी से प्रस्तुतियां दी गई व साथी वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा माननीया संस्कृति मंत्री महोदया जी से सौजन्य भेट कर क्षेत्रीय लोक कलाकारों व लोक कला प्रथक दलों के उत्थान एवं विकास तथा लोक कला के संवरक्षण और संवर्धन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।

About The Author

Related posts