मध्यप्रदेश मुरैना समाज

पोरसा।ईश्वर को याद करोगे तो ईश्वर सदैव आपके साथ रहता है”रेखा बहन”

मुरैना/पोरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्य सेवा केंद्र गांधीनगर आश्रम के द्वारा आज बसंत विहार कॉलोनी नई बस्ती में सत्संग कार्यक्रम कराया गया 75 बी आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में आज नवदुर्गा महोत्सव के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता के यहां पर कार्यक्रम किया गया सत्संग।

ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने सत्संग में कहा कि हमें अगर देवी शक्ति चाहिए तो हमें अपने अंदर वह देवी गुण लाने होंगे और गुणों के लाने के लिए हमें पूजा-पाठ तब अर्थात मेडिटेशन भी करना होगा तभी देवी माँ खुश होंगी ब्रम्हाकुमारी रेखा बहन ने कहा हमेशा हमें सत मार्ग पर ही चलना चाहिए तभी भगवान का आशीर्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें मिलता है और सभी को हमें सुख देने की कला सीखनी चाहिए सब के दुख में हमें साथ देना चाहिए अच्छे कार्यों के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए

और कहा कि जैसा कर्म हम करेंगे हमें देखकर और लोग करेंगे इसलिए हमें सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए साथ-साथ यह भी बताया जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन जैसा पिएंगे पानी वैसी होगी वाणी इसलिए पानी का महत्व बहुत है कहा जाता है कि इन्होंने घाट घाट का पानी पिया है या यह भी कहते हैं कि इनके घर का पानी बड़ा सोच समझ कर पिये हैं

इसलिए पानी जब भी पिए और भोजन तब भी करें तो परमात्मा की याद की शक्ति उसमें कुछ सेकंड या 1 मिनट के लिए अवश्य ही डालें परमात्मा से शक्ति आ रही है प्रेम की आनंद की सुख की शांति की और उस भोजन में ज्ञान अमृत की वर्षा हो रही है तो वह जल और भोजन दोनों ही प्रसाद बन जाता है

और इसलिए यह सिद्ध होता है कि जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन प्रत्येक व्यक्ति को गुस्सा का त्याग करना चाहिए और धैर्य धारण करने की शक्ति होनी चाहिए घर परिवार में शांति का वातावरण होना चाहिए अपने आस पड़ोसियों से हमेशा बना कर चलनी चाहिए लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे तत्पर रहना चाहिए

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता,कमला, पुष्पा, सुमन, आशा, ज्योति, रेशम देवी, रामदुलारी शिवहरे, शशि तोमर, वंदना शर्मा, पिंकी तोमर, प्रवेश गुप्ता, रेखा जैन, किरण जैन, कुमकुम गुप्ता, पूजा तोमर, शिवानी गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, मीरा वर्मा, अंशुल गुप्ता, सहित आधा सैकड़ा महिलाए उपस्तित रही।

About The Author

Related posts