इंदौर मध्यप्रदेश

INDORE: इंदौर में शुक्रवार देर रात एम. वाय. अस्पताल मै, एम्बुलेंस संचालक को गोली मारने का मामला सामने आया है…

कबीर मिशन समाचार पत्र,
इंदौर मध्यप्रदेश,
हरपाल मालवीय,

इंदौर 22 जनवरी 2022 , एमआइजी थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडे सलमान लाला ने शुक्रवार देर रात एमवाय अस्पताल परिसर में एंबुलेंस संचालक सद्दाम को गोली मार दी। एमआइजी थाना उड़ाने की धमकी देने वाला सलमान दो थानों का फरार आरोपित है और पुलिस उसकी दो महीनों से तलाश कर रही है।

संयोगितागंज थाना पुलिस के मुताबिक अस्पताल परिसर में एंबुलेंस संचालक सद्दाम पिता सईद खान निवासी चौहान नगर का एक अन्य एंबुलेंस संचालक इमरान से दो दिन पहले विवाद हुआ था।

इमरान ने सलमान को इसकी जानकारी दी और वह शुक्रवार रात पांच साथियों के साथ सद्दाम को धमकाने एमवाय पहुंच गया। लोगों के इकट्ठा होने के कारण सलमान उस वक्त वहां से चला गया, मगर थोड़ी देर बाद दो स्कूटर से अपने साथियों के आया और सद्दाम पर फायर कर दिए। एक गोली सद्दाम के दाएं के हाथ में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सलमान ने एक के बाद एक तीन फायर किए और गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस सलमान, इमरान सहित वारदात में अन्य की तलाश कर रही है।

🔴 डकैती और गोलीकांड में वांटेड है लाला..

छोटी खजरानी निवासी सलमान लाला पर एमआइजी, खजराना, विजय नगर सहित अलग-अलग थानों में लूट, गोलीबारी, डकैती, अड़ीबाजी के कई प्रकरण दर्ज है। दो माह पूर्व लाला ने जन्मदिन पर गोलियां चलाई थी। वह ज्वैलरी शोरूम को लूटने की साजिश भी कर रहा था। खजराना पुलिस भी डैकती के मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

About The Author

Related posts