दतिया मध्यप्रदेश राजनीति

मुख्यमंत्री द्वारा केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध, चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ

दतिया से तहसील संवाददाता उद्देश्य यादव की रिपोर्ट

नियुक्ति पत्रों का वितरण पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए क्रम पूर्व पदोन्नति दी गई

दतिया/मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज भोपाल में 11 मार्च 2024 को प्रातः10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में नदी जोडो परियोजना, नियुक्ति पत्र वितरण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य रहे पुलिस कर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नित प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश बदल रहा है। नई तकनीकी सदैव मददगार होती है। देश में भीषण कोविडकाल में टीकाकरण व्यवस्था सुचारू रूप से चली।

उन्होंने ऐसी व्यवस्था भी कि प्रत्येक व्यक्ति को लगने वाले टीकाकरण की जानकारी आसानी से दर्ज हो सके।उन्होंने बताया कि देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना है। नदिया जीवन दायिनी बनकर हमारा मार्गदर्शन कर रही है। पहले छोटे संसाधन से सिंचाई होती है लेकिन आज डैम, तालाब, नहर जैसे बड़े संसाधन हो गए है। इस परियोजना के माध्यम से म.प्र के कई जिले लाभान्वित होंगे जिनमें दतिया शामिल है। इसके माध्यम से सिंचाई की वृद्धि होगी साथ ही पीने के पानी की सुविधा तथा रोजगार का भी सृजन होगा। इस परियेाजना से दतिया जिले के 37 ग्रामों को अच्छी सिंचाई का साधन मिलेगा l

About The Author

Related posts