Uncategorized उज्जैन मध्यप्रदेश

तराना से महेश परमार जीते। परिणाम 2183 से जीत दर्ज की, 2018 में 2209 से जीत दर्ज की थी।

कबीर मिशन समाचार
तराना उज्जैन

तराना विधानसभा के नतीजों की बात करें तो 5वें राउंड कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को 21314 मत मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 19422 मत मिले थे। दसवीं राउंड में महेश परमार को 42227 मत मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 40277 मत मिले थे।

14 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को 60365 जबकि भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 59422 मत मिले थे। जबकि अंतिम परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को 75030 वोट मिले। वोट प्रतिशत 49.17 रहा।
वहीं भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 73081 मत मिले थे। प्रतिशत के रूप में 47.89 रहा। बीएसपी प्रत्याशी जगदीश चौहान को 1737 मत मिले। महेश परमार निर्दलीय को 1256 मत मिले। रामचंद्र राठौर निर्दलीय उम्मीदवार को 587 वोट मिले। वही नोटा को 910 वोट मिले।

यह जीत काफ़ी नज़दीकी रही। पर जीत तो जीत होती है।
लाड़ली बहनों ने प्रदेश में कमाल कर दिया। पांचवीं बार भाजपा सरकार। शिवराज सिंह चौहान जिन्हें मामा कहते हैं। उनकी लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश में फिर से जबरदस्त उत्साह से प्रदेश में सरकार बना दी।

About The Author

Related posts