मध्यप्रदेश मुरैना स्वास्थ

महिला मोर्चा ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर्स लोगों से कहा मास्क लगाना ही हमारी सुरक्षा

पोरसा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष वंदना गुप्ता के द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर आश्रम पोरसा पर पहुंचकर महिला पुरुष एवं बच्चों को मास्क सैनिटाइजर वितरण किए गए जिसमे महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा की कोरोना महामारी की तीसरी लहर हमारे पोरसा शहर में भी आ चुकी है।

हाल ही में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव भी हुए हैं जो भी कोरोना वैक्सीन से वंचित रह गए हैं। वह जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन जरूर लगवा लें हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है और लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत कराना है कि बाहरी व्यक्ति से संपर्क में कम रहे ज्यादा लोगों के साथ भीड़ भाड़ में मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से करें सैनिटाइजर का उपयोग करें तभी हम और आप सभी सुरक्षित रह सकते हैं और अपने पोरसा को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

इस अवसर पर बीके रेखा बहन, साहिब सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष, राम कुमार गुप्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, जसराम गुप्ता, श्याम मुरारी बाबा, ब्रजकिशोर सिंह तोमर,योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, वीरू तोमर, कल्लू वर्मा, परिमाल शर्मा, पवन शर्मा, लोकेंद्र तोमर, सौरभ तोमर, विकास तोमर आदि कार्यकर्ता व समाज सेवी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts