दतिया पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने पण्डोखर धाम ट्रस्ट की ओर से एक नया अग्नि शामक वाहन (फायर बिग्रेड) क्रय किया है। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए
बतलाया कि अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जन्म शक्ति पुंज बरहा मानव कल्याण संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट (पण्डोखर धाम) के द्वारा यह अग्नि शामक वाहन क्रय किया गया है।
क्षेत्र में कहीं भी अग्निकांड जैसी दुर्घटना होने पर समय पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पाती इससे पीड़ित को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ट्रस्ट के स्वयं की फायर बिग्रेड आ जाने से आश्रम प्रक्षेत्र, ग्राम एवं आस पास क्षेत्र में होने वाली अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकेगा।