मंदसौर मध्यप्रदेश

मोदी एवं शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे, कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पिपलिया स्टेशन। भाजपा नरेंद्र मोदी एवं शिवराज सिंह सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आज 2 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिपलिया मंडी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानो की फसल बर्बादी पर भाजपा सरकार द्वारा मुवावजा एवं बीमा राशि, महंगाई व भयंकर बेरोजगारी के खिलाफ, मुख्यमंत्री अपना वादा निभाओ की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओ द्वारा पिपलिया मंडी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओ के विरोध प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, टीआई नरेंद्र यादव, टि आई समरथ सिंघम के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़ जनपद पंचायत सदस्य रामेश्वर मेघवाल, पार्षद बाबू भाई मंसुरी, सरपंच ईश्वर धनगर, कांग्रेस नेता बालेश्वर पाटीदार, मनोहर सोनी, राजेश भारती, राजेश मालवीय, सुरेश भाटी, शुभम कुमावत,

विश्वास दुबे, आदर्श जोशी, हमीद भाई मंसुरी, कंवरलाल वर्मा, हीरालाल पंवार, जयेश सालवी, अकरम भाई मंसुरी,सुनील जोकचंद्र, कमल रावल, रमेश मालवीय, पवन बमुनिया, अजय जोकचंद्र, अफसर मंसूरी, सुंदरलाल परिहार आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर यशोधर्मन पुलिस थाना मंदसौर में देर रात्रि तक बिठाया रखा।

About The Author

Related posts