राजगढ़

जल संरक्षण में किए गए उत्कृष्ट कार्य पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा नीति आयोग की राष्ट्रीय स्तर कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण

राजगढ
नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली होटल ललित में rejuvenation of water bodies के संबध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश भर में 92 विकासखंड जिनमें अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर के सबसे ज्यादा कार्य हुए है। नीति आयोग द्वारा उन्हें चयनित किया गया। जिसमें आकांक्षी विकासखंड जनपद पंचायत जीरापुर का चयन भी किया गया।

इसी क्रम में जल संरक्षण में हुए कामों को लेकर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, छतरपुर का प्रस्तुतीकरण हुआ। जिनमें कलेक्टर द्वारा जिले में बनाए गए अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर के कार्यों को करने में क्या प्रक्रिया योजना बनाई गई उसके संबध में अवगत कराया गया। साथ ही वर्कशॉप में विभिन्न राज्यों से सम्मिलित समस्त सीईओ, बी.डी.ओ. को जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

About The Author

Related posts