राजगढ़

राजगढ़। ब्यावरा। 11 वर्ष पुराने लंबित फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्य प्रदेश पवन मेहरा

ब्यावरा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा स्थाई वारंटियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अवधेश कुमार गोस्वामी IPS के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा शहर में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र.181 देवेन्द्रसिंह मीना द्वारा विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 13/09/2022 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 578/2009, अपराध क्रमांक 458/2009 धारा 279,337,427 IPC के लंबित फरार स्थाई वारंटी शन्तराम गुर्जर पिता देव सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी कालाकुंदल थाना भोजपुर जिला राजगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आंध्र प्रदेश, विशाखापट्टनम गैस लाइन, चेन्नई, मद्रास में पिछले 8-9 साल से ट्रक ड्राईवरी कर रहा था जो कि कुछ दिन पहले ही अपने गांव में आया था।

जिसे संबंधित थाना भोजपुर में पदस्थ आरक्षक 345 कमल सिंह की मदद से भोजपुर चाय की दुकान से समक्ष पहचान कर के गिरफ्तार किया गया। बाद में थाना ब्यावरा से फोर्स बुलाकर लंबित स्थाई वारंटी को थाना लेकर आये।

उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 181 देवेन्द्रसिंह मीना, प्रधान आरक्षक 71 प्रदीप सोलंकी, प्रधान आरक्षक 54 संजय, आरक्षक 850 वीरेंद्र कुशवाह थाना ब्यावरा शहर, आरक्षक 345 कमल मीणा थाना भोजपुर का विशेष योगदान रहा है।

About The Author

Related posts