राजगढ़

राजगढ़। टीबी मरीजों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बनाये गए

राजगढ़। टीबी मरीजों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बनाये गए

राजगढ़ 18 नवम्बर, 2022
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री द्वारा ग्लोबल सब्मिट में घोषणा की गई है। विष्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक भारत को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री द्वारा 05 वर्ष पूर्व ही भारत को क्षय रोग से मुक्त करने की घोषणा की गई। माह सितंबर, 2022 को इस अभियान का वर्चुअल शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया जा चुका है। इसके अंतर्गत निक्षय पोर्टल 2.0 से मरीज को उपचार एवं डीबीटी आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही निक्षय पोर्टल पर दर्ज निक्षय मित्र जो कि जनप्रतिनिधि, एनजीओ, कार्पारेट सेक्टर एवं अन्य व्यक्तिगत रूप से टीबी मरीजों की सहायता हेतु निक्षय मित्र बनाये गये है। जो कि क्षय मरीजों को न्यूट्रीषियन सपोर्ट, एज्यूकेशन सपोर्ट एवं अन्य सामाजिक सहयोग प्रदान किये जाने हेतु वचनबद्ध रहेगें।
इस आषय की जानकारी में जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. मित्तल ने बताया कि मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन.एच.एम. सुश्री प्रियंका दास द्वारा समस्त टी.बी रोगियों जिनका उपचार चल रहा है व नये खोजे गये क्षय रोगियों के लिये कम्यूनिटी सपोर्ट देने हेतु सहमति पत्र प्राप्त कर प्रविष्टि नि-क्षय पोर्टल में की जा रही है। इस हेतु टी.बी. रोगियों के उपचार के परिणामों में सुधार के लिए रोगियों को अतिरिक्त सहायता जैसे पूरक पोषण आहार के अंतर्गत रोगियों को प्रति माह अधिकतम छः माह तक फूड बास्केट का वितरण किया जाना है। इस हेतु फूड बास्केट की सूची उम्र के अनुसार तीन क्षेणीयों प्रथम आयुवर्ग, वयस्क, द्वितीय आयुवर्ग 02 से 14 वर्ष एवं 0 से 02 आयुवर्ग के फूड बास्केट सूची संलग्न को निर्धारित कर तैयार किया गया है।
टी.बी. उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अभियान नि-क्षय मित्र योजना के तहत लॉयन्स क्लब के सदस्यों द्वारा 5 रोगियों को 6 माह तक भोजन किट उपलब्ध कराए जाएगे। इस मोके पर जिला क्षय अधिकारी डॉ सुरेंद्र मित्तल, जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ धर्मेन्द्र भदौरिया, लायंस क्लब अध्यक्ष श्री सी.ए. कपिल गुप्ता, सचिव हिन्दू सिंह नागर, दिलीप सोनी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts