राजगढ़

राजगढ़। बिजली कंपनी की मनमानी, पूर्व ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने घेरा विद्युत मंडल।

राजगढ़। बिजली कंपनी की मनमानी, पूर्व ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने घेरा विद्युत मंडल।

राजगढ़ मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार

राजगढ़। कांग्रेस के वर्तमान विधायक एवं प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं
कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल का घेराव किया एवं किसानों की समस्या से प्रदेश सरकार को अवगत करवाया। सैकड़ों की तादाद में विद्युत मंडल घेराव करने पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने सरकार को जमकर के कोसा पूर्व ऊर्जा मंत्री ने
कहा कि नौजवानों का भविष्य ये सरकार अंधकार में ले जा रही है। कुछ दिनों में 10वीं और 12वीं के एग्जाम होने वाले हैं और सरकार ने जिले के 200 गांव की बिजली काट रखी है। प्रदेश सरकार का किसान विरोधी रवैया प्रदेश में हम नहीं चलने देंगे हम किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर के संसद तक लड़ेंगे, ये लड़ाई युवा नौजवानों के भविष्य की लड़ाई है सरकार को ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लाडली बहना के नाम से पूरे प्रदेश की महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं वही अपने भांजो का भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं। विधायक प्रियव्रत सिंह खींची ने चेतावनी दी कि, आने वाले समय में अगर सरकार बिजली समस्या हल नहीं करेगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन की रहेगी धरना आंदोलन को राजगढ़ विधायक बापुसिंह तंवर, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया, जिला संगठन मंत्री राधेश्याम सोमतिया, पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, राकेश मालवीय पिपलिया देव जिला प्रवक्ता राजगढ़ सहित सैकड़ों कांग्रेस के नेताओं ने संबोधन किया। कार्यक्रम में जमकर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला वही सरकार पर आरोप लगाया कि अपने आपको किसान हितैषी सरकार कहने वाले प्रदेश के मुखिया आंखें मूंद कर बैठे हैं, और किसानों की आमदनी दोगुना करने के सपने दिखा रहे हैं। कांग्रेस तो इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी हम पहले भी 15 सालों तक लड़े हैं आगे भी हम किसान मजदूर और नौजवानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस हर एक जमीनी कार्यकर्ता किसान मजदूर और नौजवानों की लड़ाई लडेगी हम उनके साथ हैं। ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं कहां की इन से डरने की जरूरत नहीं है मैं आपके साथ हूं पूरी कांग्रेस, कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के साथ खड़ी है।

About The Author

Related posts