मध्यप्रदेश राजगढ़

संडावता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई संडावता ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या दीप जलाकर की आतिशाजी।

सारंगपुर, राजगढ़ मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार पवन मेहरा

संडावता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई संडावता द्वारा स्वामी विवेकानंद जी जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कर आतिशबाजी का आयोजन किया गया। पूर्व संध्या पर आयोजन से नगर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण रहा,
स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ जिसमे कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शो को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा।
मुख्य रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आयुष चौहान एवं चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर मेडिविजन संयोजक अंशुल नागर नगर मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर सहित समस्त कार्यकारिणी व सभी विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता,आम जन उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts