मुरैना/पोरसा। पंजाब विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। इस खुशी में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष यूथ बिंग मयंक सिंह तोमर एडवोकेट के नेतृत्व में अग्रसेन चौक पर खुशी का इजहार कर मिठाई बांटी गई।इस मौके पर एडवोकेट मयंक सिंह तोमर ने बताया आम आदमी पार्टी गरीबों की पार्टी है।
क्योंकि हर आम गरीब आदमी को राहत पहुंचाती है भविष्य में मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत में आम आदमी पार्टी का परचम फहरायेगा।इस कार्यक्रम में मयंक सिंह तोमर एडवोकेट, सतेन्द्र सिंह तोमर एडवोकेट, अंकित सिंह जादौन युवा ब्लॉक अध्यक्ष, रामनरेश कटारे एडवोकेट, डॉक्टर लाखन सिंह,संत सूरज दास अलवेला, देवेन्द्र सिंह भदोरिया, मनोज झा, टिल्लू बंसल, प्रदीप सिंह,के के श्रीवास, सुभम सिंह तोमर, गिर्राज,रजत तोमर,देवेश जैन आदि सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोग सामिल थे।