छतरपुर मध्यप्रदेश

बाबा धाम ट्रस्ट की ओपनिंग सेरेमनी 15 अप्रैल को शहडोल जिले के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में हुई संपन्न।जल्द ही छतरपुर जिले में बाबा धाम ट्रस्ट की करवाएंगे ओपनिंग , जिला कोऑर्डिनेटर

अज़ीम खान पत्रकार कबीर मिशन समाचार

छतरपुर – बाबा धाम ट्रस्ट एक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण पर कार्य करती है।
ओपनिंग सेरेमनी में बाबा धाम ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कौल बालकृष्ण जी तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर के सहयोगी श्री मनीष दुबे जी तथा जिला कोऑर्डिनेटर श्रीमती कृष्णा पाण्डेय जी तथा सभी ब्लॉक एवं नगरपालिका कोऑर्डिनेटर तथा महिला मित्र(संगनी) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं अतिथि के तौर पर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती निभा गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा नगर पालिका कोऑर्डिनेटर में ब्लॉक सोहागपुर के श्री अतुल त्रिपाठी जी, शहडोल नगरपालिका की श्रीमती शिप्रा मिश्रा, गोहपारू ब्लॉक की सुश्री मंदाकनी तिवारी, बुढ़ार तथा बकहो नगरपालिका के कोऑर्डिनेटर श्री संदीप कुमार मिश्रा जी,धनपुरी नगरपालिका की श्रीमती अल्पना त्रिपाठी जी, जैसिंहनगर ब्लॉक के श्री अरूण कुमार त्रिपाठी, ब्योहारी नगरपालिका के श्री अम्बुज कुमार द्विवेदी, ब्योहारी ब्लॉक की श्रीमती शिल्पी मिश्रा तथा अनूपपुर जिला कोऑर्डिनेटर श्री दिवाकर गौतम जी भी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts