राजगढ़ राजनीति समाज

तिरंगा महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन नरसिंहगढ़ विधानसभा के नगर कुरावर में आयोजित किया गया

कबीर मिशन समाचार/नरसिंहगढ़ (मध्य प्रदेश)

पवन कुमार मालवीय,

राजगढ़। नरसिंहगढ़ कुरावर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन मैं भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन नरसिंहगढ़ विधानसभा के नगर कुरावर में आयोजित किया गया।

यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक खिलचीपुर माननीय प्रियव्रत सिंह खींची, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित , माननीय रामचंद्र दांगी, विधायक ब्यावरा माननीय बापू सिंह तवंर, विधायक राजगढ़ चंदर सिंह सोंधिया, अध्यक्ष जिला पंचायत राजगढ़ एवं पूर्व विधायक नरसिंहगढ़ माननीय धूल सिंह यादव , माननीय गिरीश भंडारी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरसिंहगढ़ मंजू लता शिवहरे , जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत यादव , जिला पंचायत सदस्य श्री दीनदयाल मीणा , जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद मेव , जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ अध्यक्ष घनश्याम राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष अतुल चौधरी , जनपद सदस्य मनीष नागर , जनपद सदस्य कमला प्रसाद शर्मा ,

एवं नगर परिषद कुरावर के सभी नवनियुक्त कांग्रेस पार्टी के पार्षद गण नरसिंहगढ़ विधानसभा के चारों ब्लॉक के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित रहे। पद यात्रा मानपुरा, गुजराती, से कुरावर, पीलूखेड़ी, के मुख्य मार्गो से गीलाखेड़ी में समापन किया ।

About The Author

Related posts