उज्जैन देवास स्वास्थ

उज्जैन। देवास। चलती नेनो कार में आग लगने से एक महिला की मौत पति घायल।

कबीर मिशन समाचार। देवास मध्यप्रदेश

देवास। भोंरासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महुडी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक चलती टाटा नैनो कार में आग लग गई। आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम महुडी में धर्मेन्द्र नायक चौकीदार के यहां इंदौर से रिश्तेदार आए हुए थे।

वापस लौटते समय गाड़ी अचानक जलने लगी जिससे गाड़ी में सवार इंदौर निवासी सुनील जलते हुए गाड़ी से भाग खड़े हुए। लेकिन साथ में आई राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई। राधाबाई पूरी तरह गाड़ी में ही जलकर खाक हो गई। खबर मिलते ही मौके पर लोगों ने पहुंच कर आग को बुझाया जब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल सुनील को एंबुलेंस की मदद से देवास एमजी पहुंचाया गया है।

About The Author

Related posts