भोपाल

परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री झारिया निरंतर दलितोत्थान में सेवारत

मूलचंद मेधोनिया पत्रकार भोपाल

जबलपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ के मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय झारिया जी परिसंघ के माध्यम से जन सेवा करने को हमेशा तत्पर रहते है। ऐसे बिरले ही लोग मिलते है जो समाज सेवा अपना धर्म समझते हैं। ऐसे ही उच्च विचारों के धनी और सभी को साथ लेकर चलने वाले परिसंघ जैसे राष्ट्रीय संगठन के माध्यम से मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत श्री झारिया जी हमेशा सामाजिक लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं।

जबलपुर संभाग में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक उत्थान में संलग्न रहते हुए वह अपने नैतिक जिम्मेदारी समझते हैं। तथा समाज में जन्मे संत गुरु, महात्माओं व महापुरुषों की विचारधारा को जन जन तक पहुंचने हेतु उनके कार्यक्रम आयोजित करते है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रति काम कर जन हितैषी कार्य कर जन चेतना में लगे हुए है। उनकी निष्ठा भाव एवं सोच के जरिए जबलपुर संभाग में अनुसूचित जाति वर्ग में और जनजाति वर्ग में जागरूकता पैदा हो रही है।

श्री झारिया जी शासकीय सेवा में रहते हुए भी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी, चिंतक पत्रकार जैसे समाज में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का भी काम करते हैं। ये सामाजिक सरोकार के धनी हैं और सामाजिक विकास हेतु सतत् प्रयास कर अपनी अमिट निशानी के रूप में जाने जाते हैं। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है, तथा हमेशा उनके सेवा भाव की कामना करता है वह सदैव अपने मुकाम हासिल करें। तथा अपने जीवन में सदा समाज सर्वोपरि मानते हुए सेवा कर जन हितैषी कार्य कर जबलपुर संभाग में अपनी सेवाएं देकर समाज उत्थान करते रहे।

About The Author

Related posts