उत्तरप्रदेश देश-विदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चलाये जा रहे वोटर चेतना महा अभियान।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्दराव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर / नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़े जाने का अभियान चलाया गया। सूचना के मुताबिक नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने साहबगंज उत्तरी और दक्षिणी के अलावा गांधी नगर, अम्बेडकर नगर व बावली सहित अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए फॉर्म वितरित किये साथ ही सभी को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।

पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है इसलिए बूथ लेवल पर हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी से अधिक से अधिक संख्या में नए वोटरों को जोड़ने का काम करना चाहिए। अभियान के दौरान उन्होंने बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मे हुए अभूतपूर्व विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सभी को दी। कृषि से लेकर अंतरिक्ष और खेल से लेकर शिक्षा तक मे हुए परिवर्तन को उन्होंने मील का पत्थर बताते हर कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है और अपने स्वर्णिम युग में है।

इस दौरान उनके साथ सभासद रविन्द्र जायसवाल, रामाश्रय के अलावा अशोक जायसवाल, अशोक चौरसिया, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, आकाश वर्मा, अभय मद्धेशिया, ललित जायसवाल, रणजीत मद्धेशिया, कुंदन सिंह सहित तमाम वोटर लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related posts