दतिया रविवार को किला परिसर में दतिया जिले के क्षत्रिय समाज की अति आवश्यक बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर राहुल देव परमार एवं परिणीता राजे को सर्व सहमति से समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।
महाराजा अरुणादित्यदेव, महाराज घनश्याम सिंह जूदेव, राजा शिवम सिंह जूदेव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जिले के क्षत्रिय समाज एवं दतिया रियासत के पूर्व जागीरदार परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में राहुलदेव
परमार द्वारा फर्जी रूप से स्वंय का राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर क्षत्रिय समाज में व्याप्त आक्रोश एवं क्षत्रिय समाज की आमजन में छबि खराब होने को गंभीरता से लिया गया। बैठक में महिपाल सिंह एडवोकेट द्वारा प्रस्ताव रखा गया एवं प्रस्ताव का रेवेंद्र सिंह परमार गिन्नी राजा एवं अखिल
भारतीय क्षत्रिय महासभा मंगल सिंह परमार ने समर्थन किया कि राहुलदेव परमार एवं राजकुमारी परिणीता राजे द्वारा क्षत्रिय समाज की जनभावनाओं से खिलवाड़ करते हुए मनमाने निर्णय लेकर क्षत्रिय समाज की छबि खराव की जा रही। जिससे क्षत्रिय समाज में रोष है। अतः राहुलदेव परमार एवं परीणीता राजे को क्षत्रिय समाज से बहिष्कृत किया जाए। प्रस्ताव खुली सभा में पढ़कर सुनाया गया।
प्रस्ताव को सभी उपस्थित क्षत्रिय समाज ने सर्व सम्मति से हाथ उठाकर समर्थन दिया गया। प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख क्षत्रिय प्रतिनिधियों में पूर्व जागीरदार ब्रजेंद्र शाह वापा साहब, राजकुमार सिंह बुंदेला
बन्काजू, मान्धाता सिंह परमार ओरीना, रवि ठाकुर, शिवाजी राजा राव साहब, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह परमार, केशव सिंह परमार डांग करेरा, राज सिंह बुंदेला रडुआ पुरा, रिपुंजय सिंह रडुआ पुरा, सूर्य प्रताप सिंह परमार कटीली, जयवेंद्र सिंह परिहार बेरछा, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, श्यामपाल सिंह परमार
बिलहारी, राघवेंद्र सिंह परमार जिला संयोजक करणी सेना दतिया, विक्रम शाह वापा साहब, जितेंद्र सिंह बुंदेला पठारी, नरसिंह देव दतिया तहसील अध्यक्ष करणी सेना, पुष्पेंद्र सिंह परमार जनोरी, रिंकू राजा परमार, पुष्पेंद्र सिंह परमार हतलई, युवराज सिंह बुंदेला बड़ोनी,रणजीत सिंह बुंदेला बड़ोनी, अरविंद सिंह परमार धीरपुरा,
जयहिंद सिंह परमार धीरपुरा, रिंकू राजा बुंदेला, अमन राज बुंदेला, अक्षय राजा परमार, शैलेश सिंह परमार, गिर्राज सिंह, मुकेश सिंह परिहार, जंडेल सिंह बुंदेला गुलमऊ, संजू राजा परमार इन्दरगढ, अर्जुन सिंह, देव बुंदेला, कुंअर नवनीत शाह, संजय सिंह परमार श्याम
पहाड़ी, राहुल राजा परमार सेंगवां, अनिरुद्ध सिंह परमार विल्हारी, भैया राजा परमार धीरपुरा, सूरज सिंह बैस, अभिजीत सिंह बुंदेला, लोकपाल सिंह बुंदेला, प्रतिपाल सिंह बुंदेला, चन्द्रभान सिंह चौहान करणी सेना, देवेंद्र सिंह बुंदेला, अर्जुन सिंह परमार, छोटे राजा बुंदेला टेड़ा, शिवप्रताप सिंह बुंदेला, रामू भट्ट आदि उपस्थित रहे।