मध्यप्रदेश राजगढ़

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सर्वसम्मति से लोकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।

कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़
देवेंद्र सिंह भिलाला

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक भोपाल रोड पर स्थित मारुति नंदन परिसर में जिला अध्यक्ष संजय राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय महाधिवेशन 31मार्च व 1 अप्रैल को अमरकंटक में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। तथा सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के लोकेश साहू का चयन किया गया।

लोकेश साहू का निर्विरोध निर्वाचन होने पर उपस्थित श्रमजीवी के सभी सदस्यों द्वारा बधाइयां दी गई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, संभागीय सचिव कमल चौरसिया, जिला अध्यक्ष संजय राठौड़, जिला महासचिव अजय साहू, जिला सचिव महेश शर्मा, रमेश मालवीय, अनूप साहू, कैलाश मेवाड़, हुकम प्रजापति, देव प्रकाश वर्मा, प्रदीप शर्मा, लोकेश सेन, मोहन सिंह चौहान, भगवान सिंह कुशवाहा, हरिओम जाटव, जितेंद्र वर्मा, हरीश कुमार मुंदेरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About The Author

Related posts