नीमच मंदसौर

मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्ष के पुतले पर चले लात घूंसे जनपद सदस्यों ने किया पुतला दहन जताया अपना विरोध

कबीर मिशन समाचार।

15% कमीशन लेकर राशि वितरण कर कमीशन खोरी का आरोप

मंदसौर। मल्हारगढ़ में एक तिहाई जनपद सदस्यों ने जलाया जनपद अध्यक्ष का पुतला अपने पैरों से चलाएं लात घुसे व जताया अपना विरोध 15 वित्त की राशि की बंदरबांट का लगाया आरोप 9873870 रुपए की राशि भेदभाव पूर्ण वितरित करते हुए 25 वार्डों में से मात्र 5 वार्डों में ही वितरित कर दिया बाकी जनपद सदस्यों को इस राशि से वंचित कर दिया बचे हुए वार्ड के सदस्य अपना विरोध जताते हुए कहा कि हम जनता को क्या जवाब दें जनपद अध्यक्ष व जनपद सीओ की मनमानी के चलते नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीण अंचल में विकास इधर जनपद सदस्य श्याम लाल मालवीय महेश दांगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्पित व खास लोगों के वार्डों में डाली गई राशि भेदभाव पूर्ण तरीके से डाली गई राशि के विरोध में आज एक तिहाई जनपद सदस्यों द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर सही तरीके से राशि वितरण करने की अपील की यह है वह वार्ड जिसमें गई राशि वार्ड क्रमांक 1 श्री पंकज पाटीदार सेमली 1316516 रुपे राशि वितरित की गई वार्ड क्रमांक 2 श्री कमलेश पाटीदार उमरिया 1000000 रुपए वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती पुष्पा कन्हैया लाल पाटीदार 29 लाख 62 हजार 161 व वार्ड क्रमांक 21 श्री फकीरचंद धनगर 1316516 श्रीमती रेखा दिलीप सिंह परिहार पिपलिया जोधा 3278677 टोटल वितरित की गई राशि 9873870 रुपए वितरित किए गए वितरित किए जिस पर एक तिहाई जनपद सदस्यों ने सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमीशन खोरी के चलते यह राशि वितरित हुए हैं उक्त राशि को निरस्त किया जाए वह सभी वार्डों में नियमानुसार राशि को वितरित किया जाए साथ ही साथ ही आरोप लगाया कि गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लेकर जनपद अध्यक्ष बन बैठे इसीलिए कमीशन नहीं देने वाली पंचायतों का कार्य कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की मांग भी की गई।

About The Author

Related posts