मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

पचोर। कांग्रेस ST सेल की जिला कार्यकारिणी की लिस्ट हुई जारी l

कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़
विष्णु प्रसाद भिलाला

पचोर। 22 दिसंबर को हुई आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम जी के अनुमोदन के बाद आज दिनांक 30/12/2022 को आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह भिलाला द्वारा आज जिले मे आदिवासी कांग्रेस की जिला स्तरीय लिस्ट जारी की गईं l


जैसे-जैसे विधान सभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस हो या बीजेपी अपने-अपने पासे फेंकाने को तैयार हो रहे हैं l देखा जाए तो दोनों पार्टियां चुनावी गतिविधियों को लेकर गहन मंथन कर रहा है l आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह भिलाला ने पत्रकार वार्ता में बताया की तस्वीर बहुत जल्द बदलने वाली है आज वर्तमान मे बीजेपी सरकार से आम पब्लिक परेशान है, चारों तरफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी ने आम पब्लिक की कमर सी तोड़ दी है गरीब जनता परेशान है, युवा बेरोजगार है l


जारी की गई लिस्ट में कार्यकारिणी अध्यक्ष 1. विष्णु प्रसाद भिलाला, जिला उपाध्यक्ष 3. लालचंद भिलाला, रामबाबू घोसला शिव प्रसाद आधि, जिला महासचिव 3. मनमोहन, राजेश, चन्द्र सिंह आधि, जिला महामंत्री 5. हेमंत, धीरप, लव कुमार, संदीप, करण सिंह आधी, जिला संगठन मंत्री 6. विक्रम, सोनू, मनोहर, राजेश,सोनू,राहुल आधी को बनाया गया l तथा जिला प्रचार मंत्री 3. देव सिंह भिलाला, दशरथ सिंह,देव सिंह जिला मीडिया प्रभारी 4. नीलेश, सोनू, रोहित, देवेंद्र आधी एवं जिले में पॉचो ब्लॉकों के अध्यक्ष कों भी नियुक्त किया गया l

सारंगपुर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मेड़ा, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष बने सिंह भिलाला, नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुमेर सिंह, राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत, खिलचीपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश भिलाला, पचोर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुठालीया ब्लॉक अध्यक्ष अमृतलाल भिलाला को बनाया गया l

About The Author

Related posts