राजगढ़ राजनीति

पचोर/राजगढ़| आदिवासियों पर अमानवीय कृत्यों के खिलाफ स्वाभिमान यात्रा l

कबीर मिशन समाचार
पचोर/राजगढ़
देवेंद्र सिंह भिलाला

गढ़ी से बैहर तक जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत, विक्रांत भूरिया बोले करों या मरों की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दे आदिवासी समाज। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सीधी पेशाबकांड और मणिपुर में आदिवासी महिलाओं की नग्न परेड शिवराज सरकार के लिए लगातार मुसीबत बनते जा रही हैं। एक ओर जहां आदिवासी समाज इन घटनाओं को लेकर प्रदेशभर में आंदोलित हैं तो वही दूसरी ओर इस मुददें को भुनाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया हैं।

इसी के तहत पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया और आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम सहित महिला अध्यक्ष चंद्रा सरवटे के नेतृत्व में प्रदेश के 36 विधानसभा सीटों में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही हैं। मंगलवार को यह मंडला जिले के बिछिया से होते हुए बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी में पहुंची। जहां क्षेत्र के विधायक संजय उइके के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, सेवादल कांग्रेस, युवा कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

आदिवासी कांग्रेस की यह यात्रा गढ़ी से होते हुए गुदमा, भीमलाट, पल्हेरा होते हुए बिरसा पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यह यात्रा मोहगांव मलाजखंड होते हुए बैहर पहुंची। जहां छोटी बड़ी सभाएं भी हुई। इन सभाओं को डाॅ. विक्रांत भूरिया, रामू टेकाम और विधायक संजय उइके ने संबोधित किया

डाॅ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि अब हमारे सामने करो या मरों की लड़ाई हैं। अब भी नहीं जागे तो फिर कभी नहीं जाग पाओगे। उन्होनें कहा कि चाहे मणिपुर की घटना हो या फिर सीधी की घटना। यह सब घटनाएं भाजपा के शासन में ही क्यों हो रही हैं। क्योंकि भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी समाज मान-सम्मान से जीये और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।

इसी तरह रामू टेकाम ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह हम सीधी जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की धरती से स्वाभिमान यात्रा निकालकर आपके बीच पहुंचे हैं। मुझे यह यकिन हैं कि अब आदिवासी समाज भाजपा की दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करेगा और आने वाले समय में कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभायेगा।

विधायक संजय उइके ने कहा कि भाजपा के राज में आदिवासियों के साथ अमानवीय कृत्य किया जाता हैं। उन्हे प्रताड़ित किया जाता हैं। मध्यप्रदेश इस मामले में नंबर एक पर हैं। इसी को लेकर हमारे आदिवासी नेता लगातार आदिवासी स्वाभिमान यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। उन्होनें यात्रा के नेतृत्वकृताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा हमारे आदिवासियों का स्वाभिमान जगाने के लिए निकाली गयी हैं। यह यात्रा अब केवल यात्रा बनकर नहीं रहेगी बल्कि आने वाले समय मैं ऐसा मानता हूं कि पूरा का पूरा आदिवासी समाज भाजपा की सरकार कि खिलाफत में मतदान करेगा।

स्वाभिमान यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम सहित महिला अध्यक्ष चंद्रा सरवटे ने खेतों में काम कर रहे किसानों से मुलाकात की और उनके साथ रोपा लगाकर, बक्खर भी चलाया। तत्पश्चात कांग्रेस की यह यात्रा बैहर के लिए रवाना हुई। जहां पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे आदिवासी नेताओं का युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस और ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बैहर के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।

About The Author

Related posts