उत्तरप्रदेश क्राइम स्वास्थ

दो पक्षों के जमीनी विवाद में चले ईट पत्थर दो लोग जिला अस्पताल रेफर।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

रामकोला थाना के ग्राम सभा विहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज निवासी फागु यादव आदि की पुरानी झोपड़ी अरुण तिवारी आदि के दरवाजे के सामने थी। 10/11 मार्च को यह झोपड़ी जल गई। मामले में फागु यादव के पक्ष के लोगों ने थाने तहरीर देकर झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया था।

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसी स्थान पर गुरुवार को फागु पक्ष के लोग टीनशेड बना रहे थे। दरवाजे पर होने के कारण अरुण तिवारी पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

जिसमें जमकर ईंट चले। इस पथराव में एक पक्ष के सुरेंद्र तिवारी उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गए। जीने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के रामराज पुत्र गोगरी 60 वर्ष, हरेंद्र पुत्र रामराज 30 वर्ष, उषा पुत्री रामराज 25 वर्ष, फागुन पुत्र गोबरी उम्र 62 वर्ष, रामअसारे पुत्र स्नेही 55 वर्ष घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे एसएचओ रामकोला विनय कुमार सिंह व अन्य पुलिस के जवानों ने मामले को संभाला। इसके बाद दो पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को अपने साथ थाने ले गई। जबकि दोनों पक्षों को किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

About The Author

Related posts