उज्जैन मध्यप्रदेश

उज्जैन। 4 अक्टूबर की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 15 लाख 38 हजार 304

उज्जैन 29 अक्टूबर। फोटोयुक्त मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन तक जिले में कुल मतदाता 15 लाख 38 हजार 304 है। इसमें पुरूष मतदाता 7 लाख 76 हजार 495 एवं महिला मतदाता 7 लाख 60 हजार 189 है। इसमें थर्ड जेण्डर 72, भारत से बाहर 13 मतदाता, दिव्यांग मतदाता 8896, वरिष्ठ नागरिक 80 प्लस 26460 और सर्विस मतदाता 1548 शामिल है। इस प्रकार जिले में कुल 4 अक्टूबर तक की स्थिति में 15 लाख 38 हजार 304 मतदाता है। जिले में लिंगानुपात 979 है और ईपी रेशो 66.81 है, जो राष्ट्रीय स्तर से ऊपर है।

उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर तक की स्थिति में नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 81 हजार 529, महिदपुर में 2 लाख 15 हजार 308, तराना में एक लाख 87 हजार 865, घट्टिया में 2 लाख 23 हजार 235, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 28 हजार 164, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 960 और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 243 मतदाता है।

उज्जैन जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इनमें 203 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। नागदा-खाचरौद विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 271 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 34, महिदपुर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 262 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27, तराना विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 238 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27, घट्टिया विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 279 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 29, उज्जैन-उत्तर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 257 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30, उज्जैन-दक्षिण विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 285 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 27 तथा बड़नगर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 232 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 29 हैं।

About The Author

Related posts