नीमच मध्यप्रदेश

सब्जी मंडी में नगर पालिका की कार्यवाही, अतिक्रमण की हुई अवैध गुमटी को हटाया

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। मंगलवार को नगर पालिका का अमला शहर के सब्जी मंडी में पहुँचा और कार्यवाही करते हुए अवैध गुमटी को हटाया गया। नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के निर्देशन में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सब्जी मंडी में कार्यवाही की गई। नपा कर्मचारी हेमंत कलोसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से सब्जी मंडी की शिकायत प्राप्त हो रही थी कि किसी व्यक्ति द्वारा मार्ग बाधित कर गुमटी रख दी। जिससे आने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। गुमटी करीब 8 से 10 दिन पूर्व लगाई गई। जिसके बाद कुछ दिनों तक का समय गुमटी रखने वाले को दिया गया। ताकि वह आकर हटा दे। परन्तु गुमटी नही हटाई गई। जिसके बाद नगर पालिका ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से गुमटी हटा दी और नगर पालिका ने जप्त कर कार्यवाही की।

About The Author

Related posts