मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

नवनियुक्त पदाधिकारियों का नीतू तोमर कार्यालय पर हुआ स्वागत सम्मान

अंबाह। भारतीय जनता पार्टी अंबाह के युवा नेता रामू सिंह तोमर के द्वारा नीतू तोमर कार्यालय अंबाह पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं का शॉल श्रीफल आदि से स्वागत सम्मान किया गया।

जिसमें प्रमुख वक्ताओं ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है हम सबको संगठित होकर कार्य करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी युवाओं महिलाओं के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाएं संचालित की हैं हम सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं में होने वाले लाभ को धरातल तक पहुंचाएं गरीबों की ई_श्रमिक योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं

सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष साहिब सिंह तोमर, जिनेश जैन, खुशीलाल श्रीवास, बच्चूलाल गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंचन चौहान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अंबाह रामसेवक राठौर, संदीप उपाध्याय, रामू सिंह तोमर, अविनाश शर्मा, महेंद्र सखवार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अजय जैन के द्वारा किया गया।

About The Author

Related posts