उत्तरप्रदेश क्राइम

कुशीनगर। महिला का शव पंखे से लटकता मिला शव। पति विदेश जाने के बाद नहीं करता था पत्नी से फोन पर बात।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्दराव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही निर्भया के निवासी अजय निषाद की पत्नी प्रियंका उम्र लगभग 25 वर्ष का शव रात में घर के छत में पंखा के कुंडी में फंदे से लटका मिला बुधवार की सुबह परिजनों ने देखा साथ में सो रहे लगभग 3 साल के मासूम बच्चे रो रहा था तब परिजनों ने दरवाजे से आवाज दिये प्रियंका की आवाज नहीं आ रही थी तो परिजन खिड़की खोल कर देखे तो फंदे से लटकी पड़ी प्रियंका का सब जिसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा हल्का लेखपाल अजय राव और रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही टोला निर्भया मे बुधवार की सुबह विवाहिता प्रियंका निषाद पत्नी अजय निषाद उम्र 25 वर्ष का शव घर में फंदे से लटकता मिला। अजय निषाद पुत्र रामबृक्ष की शादी 2019 मे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवरहीकृतपूरा निवासी चंद्रबली की पुत्री प्रियंका से हुई थी।

जिसकी एक संतान आदित्य राज उम्र 3 वर्ष हैं। अजय चार माह पूर्व विदेश गया है। परिजनों ने बताया कि विदेश जाने के बाद अजय प्रियंका से मोबाइल से बात करना बंद कर दिया था इससे प्रियंका नाराज रहती थी।

दो दिन पहले कुछ सामान खरीदने के लिए प्रियंका अपने भाई विकास को बुलाई। दो दिन से विकास प्रियंका के घर ही था। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद प्रियंका अपने बेटे आदित्य उम्र 3 वर्ष के साथ कमरे में सोने चली गई। अगले दिन बुधवार सुबह मासूम आदित्य कमरे में रो रहा था रोज की भाति प्रियंका अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिजनों ने आवाज लगाई।

इसके बाद खिडकी से देखे तो प्रियंका का शव फंदे से लटक रहा था। परिजन के शोर मचाने पर गांव के काफी लोग जुटे।और दरवाजा तोड़कर शव बारह निकाला । जिसकी जानकारी रामकोला पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कप्तानगंज नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा और थानाध्यक्ष रामकोला अखिलेश कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

About The Author

Related posts